IRCTC Ticket Booking: अब हर महीने बुक कर सकेंगे 24 ऑनलाइन रेल टिकट, रेलवे ने जारी किया नया नियम

0
244

आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग (IRCTC Online Ticket Booking) की सीमा बढ़ा दी है। अब आधार से नहीं जुड़े यूजर आईडी एक महीने में 12 टिकट बुक कर सकते हैं जबकि आधार से जुड़े यूजर आईडी 24 टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

धनबाद। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) वेबसाइट और ऐप पर ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर। रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सीमा में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसका लाभ आधार से जुड़े यूजर आईडी तथा वैसे यूजर आईडी जो आधार से नहीं जुड़े हैं, उन दोनों को ही मिलेगा।

आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप पर वैसे यूजर आईडी जो आधार से नहीं जुड़े हैं, उन्हें एक महीने में अधिकतम छह टिकट ऑनलाइन बुक कराने की सुविधा दी गई है। आधार से जुड़े यूजर आईडी एक महीने में अधिकतम 12 ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं।

बुक की जानेवाली टिकट में यात्रियों में से एक का आधार के माध्यम से सत्यापन किया जाता है। नई व्यवस्था के तहत अब आधार से लिंक न होनेवाले यूजर आईडी एक माह में छह के बदले 12 ऑनलाइन टिकट बुक करा सकेंगे।

आधार से लिंक होने तथा बक की जानेवाली टिकट में से एक के आधार के माध्यम से सत्यापन योग्य यूजर आईडी अब महीने में 12 के बदले दोगुना यानी 24 ऑनलाइन टिकट करा सकेंगे।

रेलवे बोर्ड ने क्रिस के एमडी व सभी जोन को जारी किया निर्देश

रेलवे बोर्ड के निदेशक यात्री विपणन विपुल सिंघल ने (सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम) क्रिस के प्रबंध निदेशक तथा सभी जोन के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को इससे संबंधित पत्र जारी कर दिया है।

आईआरसीटीसी से कहा गया है कि बदलाव संबंधी आवश्यक निर्देश जारी कर दिया जाए। आईआरसीटीसी अपने पंजीकृत उपयोगकर्ताओं को इस परिवर्तन के बारे में सभी संभव माध्यमों से सूचित करे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here