Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeSlider'त पतरे कमरिया...' गाने पर यूपी के वर्दीवालों का Dance Viral, दारोगा-दीवान...

‘त पतरे कमरिया…’ गाने पर यूपी के वर्दीवालों का Dance Viral, दारोगा-दीवान के ठुमकों ने मचाया धमाल

UP News | Deoria News | UP Police Dance | देवरिया जिले में एक दारोगा और दीवान का भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में एक निजी पार्टी में ठुमके लगाते दिख रहे हैं। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

देवरिया। जिले में सोमवार को एक दारोगा व दीवान का भोजपुरी गीतों की धुन पर निजी पार्टी में ठुमके लगाने का वीडियो प्रसारित हो गया। इंटरनेट मीडिया पर लोगों के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी गांव का बताया जा रहा है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वायरल वीडियो को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे रात में दावत हुई है उसके बाद डीजे पर लोग नृत्य कर रहे हैं। इस बीच दारोगा व दीवान दोनों पहुंचते हैं और त पतरे कमरिया जिनगी भर रही एक राजा जी…..गीत की धुन पर ठुमके लगाना शुरू करते हैं।

कमर में सरकारी पिस्टल खोंस कर दारोगा संग दीवान भी ठुमके लगाना शुरू करता है। दोनों हाथ ऊपर कर डांस के दौरान कुछ युवक भी नृत्य करते नजर आ रहे हैं। दारोगा का भोजपुरी गीत पर नृत्य पूरे दिन इंटरनेट मीडिया पर चलता रहा। पुलिस की वर्दी में दोनों का नृत्य अनुशासनहीनता का परिचय दे रहा है। जिसकी चारो ओर चर्चा होती रही।

एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि वायरल वीडियो के जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular