Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeलोक कल्याणकारी शासन व्यवस्था अजपा का लक्ष्य -स्वामी प्रसाद मौर्य

लोक कल्याणकारी शासन व्यवस्था अजपा का लक्ष्य -स्वामी प्रसाद मौर्य

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अपने आवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी भगवान बुद्ध, बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के नक्शे कदम पर चलते हुए देश में लोक कल्याणकारी शासन व्यवस्था की स्थापना को संघर्षरत है। केन्द्र की डबल इंजन की सरकार देश को एक बार फिर आर्थिक गुलामी की तरफ ले जा रही है।

निजीकरण को बढ़ावा देकर सरकारी नौकरियों को खत्म किया जा रहा है। किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है।कमर तोड मंहगाई से जनता त्रस्त है। योगी सरकार पेपर लीक सरकार बन गई है,एक भी भर्ती फाइनल न होने से छात्र और युवा बेरोज़गारी का दंश झेल रहे हैं। दलितों, पिछड़ी जातियों और कमजोर वर्ग के लोगों पर अन्याय अत्याचार चरम सीमा पर है।यू पी में कानून के राज की जगह बुलडोजर राज चल रहा है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर बहुजन समाज के बीच भाजपा और डबल इंजन सरकार की असलियत की जानकारी देने और प्रदेश में वैकल्पिक राजनीति का वातावरण तैयार करने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को ईमानदारी और निष्ठा से मजबूत करने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश की जनता बहुत दुखी हैं, समय आने पर भाजपा को जरूर जबाब देगी।
पूर्व मंत्री और अजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य शकुंतला भारती से लखनऊ, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर के संगठन के बारे में विचार विमर्श किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular