क्‍या है वॉकिंग का नया 6-6-6 फॉर्मूला? एक महीने करके देखें, वजन भी होगा कम; द‍िल भी रहेगा तंदुरुस्‍त

0
70

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग घंटों ऑफ‍िस में बैठकर काम करते हैं। इससे लोगों में मोटापे की समस्‍या बढ़ रही है। 6-6-6 वॉकिंग रूल वजन कम करने का एक नया तरीका है जिसमें 60 मिनट की वॉक शामिल है। इसे आपको एक महीने तक करके देखाना चाह‍िए आपको फायदा मि‍लेगा।

आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का सही ढंग से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। खराब खानपान और फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी न के बराबर होने से वजन बढ़ने की समस्‍या तो आम हो गई है। वजन बढ़ने में समय नहीं लगता है, लेक‍िन इसे कम करना काफी मुश्किलों भरा होता है।

इसके ल‍िए लोग ज‍िम जाते हैं। घंटाें पसीना बहाते‍ हैं। इससे उनकी जेब पर भी असर पड़ता है। इसके अलावा कई तरह की डाइट भी फॉलो करते हैं। ये एक हेल्‍दी तरीका भी है। क्‍योंकि जब आप हेल्‍दी खाते हैं तो इससे आपके शरीर को जरूरी पोषण म‍िलता है। साथ ही आप कई बीमारि‍यों से कोसों दूर रहते हैं। अगर वजन कम करने की बात आती है तो वॉक करना एक बेहतरीन तरीका हो सकता है।

हालांक‍ि अब तो वॉक‍ करने के भी कई तरीके हाेते हैं, ज‍िसमें ब्रिस्क वॉकिंग, पावर वॉकिंग, ट्रेल वॉकिंग, माइक्रो वॉक‍िंग जैसे कई वॉक शामि‍ल हैं। उन्‍हीं में से एक वॉक है 6-6-6। ये एक ऐसा वॉक‍िंग रूल है जो अभी हाल के द‍िनों में चर्चा में आई है। ये वजन कम करने में असरदार मानी जा रही है। अगर आप भी तेजी से वजन कम करना चाहते हैं ताे 6-6-6 वॉक‍िंग रूल को जरूर अपना लें। इससे आपको कुछ ही द‍िनों में फर्क मालूम चलेगा। आइए इस रूल के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

क्‍या है 6-6-6 वॉक‍िंग रूल?

6-6-6 रूल वॉक करने का आसान तरीका है। इस रूल के मुताब‍िक, आपको 60 म‍िनट यानी क‍ि एक घंटे तक वॉक करना होता है। ये आप अपनी सुव‍िधा देखकर सुबह के 6 बजे या शाम‍ के 6 बजे कभी भी कर सकते हैं। इसे करने से पहले आपको 6 म‍िनट तक वार्म अप करना होता है। इसके बाद 6 मिनट का कूलडाउन भी जरूरी है।

कैसे काम करता है ये रूल?

इससे आपकी कैलोरी तेजी से बर्न होती है। इसके अलावा ये मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत बनाती है। ज‍िससे आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं। अगर आप रोजाना 60 म‍िनट की वॉक करेंगे तो शरीर में जमा चर्बी भी तेजी से प‍िघलने लगेगी। पैदल चलने से द‍िल भी दुरुस्‍त रहता है। साथ ही आपको मेंटल पीस भी म‍िलता है ज‍िससे आप तनाव में नहीं रहते हैं।

सेहत को म‍िलते हैं ये फायदे

इससे आपकी फ‍िटनेस बनी रहती है। साथ ही ये तेजी से फैट बर्न भी करता है। इसके अलावा डायबि‍टीज और द‍िल की बीमार‍ियों का खतरा भी कम होता है। अगर आप रोजाना इस रूल के मुताब‍िक वॉक करते हैं तो आपको नींद भी अच्‍छी आती है, जि‍ससे आप अगली सुबह ज्‍यादा ऊर्जावान महसूस करते हैं। अगर आप पहले से क‍िसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो इसे करने से पहले डॉक्‍टर से सलाह जरूर लें।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here