पिछले कुछ साल में Ice Bath का चलन तेजी से बढ़ गया है। एक्सरसाइज करने वाले लोग आइस बाथ लेते हैं। पहले ज्यादातर एथलीट ही आइस बाथ (Ice bath benefits) लेते थे। हालांकि अब ये लोगों में आम हो चुका है। इसमें आपको कुछ समय के लिए बर्फ के ठंडे पानी में रहना पड़ता है। इस दौरान पानी का तापमान 10-15 डिग्री सेल्सियस तक होता है।
सोशल मीडिया पर कई सारे ट्रेंड्स सामने आते रहते हैं। खानपान से लेकर वेलनेस तक, आए दिन कोई नया ट्रेंड देखने को मिलता है। उन्हीं में से एक है Ice Bath। पिछले कुछ सालों से आइस बाथ काफी पॉपुलर हो गया है। सोशल मीडिया पर भी कई फेमस सेलिब्रिटीज आइस बाथ (Ice bath benefits) लेते नजर आती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। ये तरीका पहले एथलीट अपनाया करते थे। इससे उनकी फिटनेस बनी रहती थी।
हालांकि अब ये ट्रेंड इतना ज्यादा पॉपुलर हो चुका है कि आम लोग भी आइस बाथ ले रहे हैं। Ice Bath लेते समय पानी (cold water therapy) का तापमान आमतौर पर 10 और 15°C के बीच होता है। लोगों ने सोशल मीडिया पर ठंडे पानी में नहाने के अपने वीडियो पोस्ट किए हैं। इस पर उन्होंने कहा है कि यह मेंटल हेल्थ को सुधारता है। साथ ही व्यायाम के बाद बॉडी को रिलैक्स (ice bath for Muscle recovery) करने में भी मदद करता है। आज हम आपको बताएंगे कि Ice Bath लेने से सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं। साइंस इस पर क्या कहता है, ये भी बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से-
क्या है Ice Bath?
आइस बाथ में व्यक्ति को 11 से 15 मिनट तक पानी में डूबे रहना होता है। इस पानी को 50 और 59 डिग्री फारेनहाइट (10 और 15 डिग्री सेल्सियस) के बीच ठंडा किया जाता है। इसे आमतौर पर कसरत के बाद स्वास्थ्य लाभ के लिए एथलीट्स द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कई सेलिब्रिटी भी इसके लाभों की वजह से इसे अपना रहे हैं।
साइंस कहता है कि बर्फ से नहाने से मांसपेशियों की परेशानी कम हो सकती है। व्यायाम के बाद रिकवरी बढ़ सकती है। शोध से ये भी पता चलता है कि एक्सरसाइज के तुरंत बाद Ice Bath लेने से मसल्स पेन को कम करने में मदद मिलती है। आइस बाथ से व्यायाम के बाद होने वाली सूजन, मांसपेशियों की सूजन और मांसपेशियों के डैमेज होने जैसी स्थिति में सुधार आता है।
ये हैं आइस बाथ के अन्य फायदे
बर्फ के पानी से नहाने से आपकी नींद बेहतर हो सकती है। इससे पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय करने में मदद मिल सकती है, जिससे रात में बेहतर नींद आती है।
आइस बाथ से पेरिफेरल वैस्कुलर सिस्टम को एक्टिव करने में मदद मिलती है, जो आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
आइस बाथ हमारी त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है। बर्फ का ठंडा तापमान स्किन पोर्स को टाइट करने, सूजन को कम करने और ग्लो को बढ़ावा देकर त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।
बर्फ के पानी से नहाने से तेजी से वजन कम होता है।
आइस बाथ लेने से नर्वस सिस्टम और स्ट्रेस हार्मोन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जो आपके मूड और ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
Ice Bath के दुष्प्रभाव भी जान लें
कुछ शोध बताते हैं कि अगर लंबे समय तक Ice Bath किया जाए तो हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ा सकता है। यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें शरीर का तापमान जरूरत से ज्यादा कम हो जाता है। यही सलाह दी जाती है कि 30 मिनट से ज्यादा Ice Bath नहीं लेना चाहिए।