अप्रैल में होगी दरखाडीह,पूरब गांव और नरहरपुर की सड़कों की विशेष मरम्मत , शासन ने जारी की1.95करोड रू की धनराशि

0
21
अमेठी और भादर विकास खंड में ग्रामीण अंचल में आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण तीन सम्पर्क मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए राज्य सड़क निधि से 1.95करोड रु की धनराशि स्वीकृत हुई है। सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए शासन की ओर से 1.17करोड रु की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।
भादर, परसोइया मार्ग से नरहरपुर तक 3.4किमी लम्बे जर्जर सम्पर्क मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने 66.57लाख रू की धनराशि स्वीकृत की है।39.94लाख रु की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।
गोसाईं गंज-ताला से दरखाडीह सम्पर्क मार्ग की लम्बाई दो किलोमीटर है।यह सम्पर्क मार्ग भी खस्ताहाल है।इसकी विशेष मरम्मत के लिए शासन ने 48.30लाख रु की धनराशि स्वीकृत की है। प्रथम किश्त के रूप में 28.98लाख रू अवमुक्त किए जा चुके हैं।
पूरब गांव सम्पर्क मार्ग भी 2.650किमी लम्बाई में जर्जर हो चुका है।इस मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए शासन ने 80.19लाख रू की धनराशि स्वीकृत की है।48.11रु की पहली किश्त लोक निर्माण विभाग को मिल चुकी है।
14फरवरी को शासनादेश जारी हुआ है। तीनों सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए 1.17करोड रु की प्रथम किश्त मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। अप्रैल में सभी मार्गों की  विशेष मरम्मत कराई जाएगी।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here