Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurप्रमुख चौराहों पर चलाया गया सघन चैकिंग अभियान

प्रमुख चौराहों पर चलाया गया सघन चैकिंग अभियान

बिना नम्बर प्लेट, तीन सवारी व लाइसेंस के पकड़े वाहन चालक

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण कुमार मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों तिराहों, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के खिलाफ चलाया गया अभियान और वाहन चालकों/परिचालकों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया, जिसमें दो पहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठी सावरी अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाएं, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन न चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, सीट बेल्ट अवश्य बांधे, मोडिफाइड साइलेंसर न लगवाएं आदि के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर  यातायात जागरूकता अभियान चला कर प्रवर्तन की कार्यवाही के अंतर्गत 113 वाहनों का एम.वी. एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular