Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeलेखपाल मनीष की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली...

लेखपाल मनीष की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

बरेली के फरीदपुर तहसील क्षेत्र के लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या मामले में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। फरीदपुर थाना पुलिस ने लेखपाल के गले में मफलर का फंदा कसकर हत्या के आरोपी सूरज को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। सीओ फरीदपुर आशुतोष शिवम के मुताबिक पुलिस के टोकने पर सूरज फायरिंग कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में सूरज के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मुठभेड़ में गिरफ्तार सूरज लेखपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी ओमपाल का साला है। लेखपाल को पार्टी करने के बहाने अगवा करने के बाद कार में उनकी हत्या कर शव बभिया गांव के पास नाले में फेंक दिया गया था। वारदात के बाद से सूरज फरार चल रहा था। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सूरज फतेहगंज पूर्वी इलाके का निवासी है। फिलहाल कुछ साल से बभिया गांव में रह रहा था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular