राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ने किसानों के मसीहा भारतरत्न चौधरी चरण की जयंती मनाई

0
338

ललितपुर। शहर के मुहल्ला तालाबपुरा स्थित सिद्धक्षेत्र श्रीनृसिंह मंदिर परिसर में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के द्वारा किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा गरीब किसानों पिछड़ों के हितों में किए गए कार्यो की सराहना की गई। सोमवार को नृसिंह मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्म कुशवाहा की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष राजेश जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। जयंती का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों गरीबों पिछड़ों की भलाई में लगाया। उन्होंने किसानों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास किए। उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाई, इसलिए उन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता है। आज उनके जन्मदिन को पूरे देश में किसान दिवस के रुप में मनाया जाता है। हम सभी को एक ऐसा नेता पर गर्व है। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बेटे अजीत सिंह ने गरीबों किसानों की भलाई के लिए सबको साथ लेकर चलने वाली  राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की स्थापना की थी। इसके अलावा अन्य वक्ताओं में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार जैन कबीर सिंहा सतेंद्र सिंह  आदि ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी से प्रेरणा लेने की अपील की है। जयंती के समापन के बाद राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अनाथ बच्चों को समर्पित पनारी स्थित मदर टेरेसा आश्रम में पहुंचकर बच्चों के साथ केक काटकर किसानों के मसीहा का जन्मदिन मनाया साथ ही बच्चों को भोजन कराया। इस दौरान रेखा जैन, वर्षा शर्मा, नीलम जैन, दीपक बुंदेला, हरिशंकर गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, रमेश श्रीवास्तव, लाला साहू, अवधेश श्रीवास्तव, सत्येंद्रसिंह बुंदेला, सुनील कुशवाहा, सौरभ कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह राजपूत, मोहित राजपूत, मुकेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, दीपचंद कुशवाहा, मनोज पंत, प्रताप कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, लालू कुशवाहा, नीतू जैन, रोहित सेन, संजय कुशवाहा, सौरभ नामदेव आदि मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here