Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा जिला कार्यालय पर पर्यवेक्षक ने संगठन पर्व अभियान की समीक्षा की

भाजपा जिला कार्यालय पर पर्यवेक्षक ने संगठन पर्व अभियान की समीक्षा की

फर्रुखाबाद आज दिनांक 12 दिसंबर 2024 दिन बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व अभियान के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद में संगठन को विस्तार देने के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री  विंध्यवासिनी ने पर्यवेक्षक के रूप में आवास विकास स्थित जिला भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पूरे संगठन पर्व अभियान की समीक्षा की इस अभियान के अंतर्गत उन्होंने पार्टी मुख्यालय पर सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष पद पर इच्छुक कार्यकर्ताओं एवं जिला पदाधिकारियो से भेंट की इस दौरान उनके साथ जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे जिला निर्वाचन चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी भाजपा जिलाअध्यक्ष रूपेश गुप्ता जिला निर्वाचन चुनाव सह अधिकारी जय गंगवार व ममता सक्सेना जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री सुनील रावत मौजूद रहे।
   जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने बताया भाजपा का संगठन पर्व अभियान पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण अभियान है इस अभियान के अंतर्गत पार्टी अपने नए-नए कार्यकर्ताओं को संगठन में कार्य करने का अवसर देती है सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता पार्टी को शिखर पर पहुंचने का कार्य करते हैं ऐसे ही कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन में दायित्व देकर संगठनात्मक स्तर पर पार्टी की रीड को मजबूत करने का कार्य सौंपती है जल्द से जल्द पार्टी को सभी मंडलों में नए मंडल अध्यक्ष एवं नए जिला अध्यक्ष मिल जाएंगे।
  जिला चुनाव निर्वाचन अधिकारी सुमन चतुर्वेदी ने बताया सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व द्वारा की जाएगी इसके लिए सभी मंडलों से तीन-तीन सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का पैनल प्रदेश नेतृत्व को सौंप दिया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व द्वारा ही 20 दिसंबर से पूर्व ही सभी मंडलों में अध्यक्ष घोषित हो जाएंगे 30 दिसंबर तक जनपद के भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular