Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeडोरी लाल सागर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगों को कराया गया...

डोरी लाल सागर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगों को कराया गया भोजन!

नजीबाबाद – प्रेमधाम आश्रम में पहुंच कर श्री डोरी लाल सागर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगों की कलाकृतियों को सराहा और उन्हें भोजन कराया गया। इस मौके पर डीएम आर डिग्री कालेज के स्टाफ का सहयोग रहा। प्रेमधाम आश्रम में दिव्यांगों के द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की और उन्हें भोजन कराया गया। श्री डोरी लाल सागर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से डायरेक्टर सुनीता सागर, ट्रस्ट द्वारा संचालित डीएमआर डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर आर के सागर एवं स्टाफ ने बच्चो के साथ समय बिताते हुए उनके द्वारा किये कार्यो का सराहा। आर के सागर ने कहा कि दिव्यांगों के द्वारा आश्रम में बनाई गई कलाकृतियों को देखकर लगाता है कि ये लोग सामान्य लोगो से भी बेहतर काम कर रहे हैं। प्रेम धाम आश्रम में 176 दिव्यांगों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर प्रेम धाम आश्रम के फादर फादर शिबू और फादर बैजू, नवीन कुमार ने आभार व्यक्त किया। कॉलेज की प्राचार्या बृजरानी, शिक्षक अमरेश कुमार, अंकुश कुमार, विवेक कुमार, पुखराज सिंह शेखर कुमार मालवा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular