HomeMarqueeमीट, मुर्गा व मछली के दुकानदारों ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ...

मीट, मुर्गा व मछली के दुकानदारों ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ जिलाधिकारी से अपनी पीड़ा से कराया अवगत

बांसी सिद्धार्थनगर। एन एच 233 के निकट से हटाए गए मीट, मुर्गा व मछली के दुकानदारों ने नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी के साथ जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर से मंगलवार को मिलकर अपनी पीड़ा से उन्हें अवगत कराया। दुकानदारों ने कहा कि वह बेरोजगार हो गए हैं उनके सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है । जिलाधिकारी कस्बे के आजाद नगर में स्थित पोखरे के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण करने आए थे।यह जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में मीट मुर्गा व मछली के व्यापारी आजाद नगर पोखरे पर पहुंच गए और अपनी फरियाद उन्हें सुनाया ।व्यापारियों की फरियाद सुनने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि आपकी समस्या का समाधान हम अविलंब कर देंगे। उन्होंने तहसीलदार बांसी पीयूष श्रीवास्तव,नगर पालिका के चेयरमैन चमन आरा राईनी व मुकेश कुमार को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराकर वहां इन्हें दुकान लगाने की अनुमति दिया जाय।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular