Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeअक्षरा सिंह ने लगाया ठुमका तो दर्शक कूद पड़े कुर्सी से ...

अक्षरा सिंह ने लगाया ठुमका तो दर्शक कूद पड़े कुर्सी से भारतेंदु मंच में भोजपुरी नाइट्स का हुआ रंगारंग आयोजन

जिले के ऐतिहासिक ददरी मेले में भारतेंदु कला मंच के तत्वावधान में भोजपुरी नाइट्स का आयोजन किया गया। भोजपुरी नाइट्स में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री तथा गायिका अक्षरा सिंह ने समां बांध दिया। इस मौके पर फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह के मंच पर चढ़ते ही भृगु बाबा के जयघोष से पूरा पांडाल गूंजित हो उठा। अक्षरा सिंह ने ज़वानी मोरे गतरे- गतरे, हटाई बाबू खतरे-खतरे पर जैसे ही परफार्म करना शुरू किया। दर्शकों ने भी झूमना शुरू कर दिया। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री के नृत्य तथा गानों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। भोजपुरी सिने तारिका को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। अक्षरा सिंह ने भी एक से एक गीतों पर परफार्म कर भोजपुरी नाइट्स को रंगीन बना दिया। अक्षरा सिंह ने जैसे ही कहा कि बागी बलिया वालों पर मेरा दिल आ गया है। दर्शकों की तरफ से जोरदार शोर हुआ। अक्षरा ने कहा “सब जिला खाली जिला ह,हमारे जिला बागी ह”।इससे पूर्व भोजपुरी नाइट्स में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह को देखने के लिए रविवार की देर शाम से ही दर्शकों का पांडाल में आना शुरू हो गया। देखते ही दर्शकों से पांडाल खचाखच भर गया। इस दौरान भृगु बाबा के जय के नारे लगते रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular