HomeMarqueeआमने-सामने के टक्कर से दो बाईक सवार घायल

आमने-सामने के टक्कर से दो बाईक सवार घायल

लोटन-मोहाना रोड पर अजान के पास कपिया मोड़ पर रविवार की शाम ब्रेजा कार व बाइक की आमने सामने से टक्कर होने से  दो बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन पहुंचाया, डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के पिछौरा निवासी रासिद पुत्र फुजैल अहमद अपने एक साथी के साथ बाइक से लोटन के तरफ से घर जा रहे थे । कपिया मोड़ पर पहुंचा कि सिकरी बजार के तरफ से आ रही एक कार ने जोरदार ठोकर मार दिया।

जिससे रासिद के पैर तथा उसके दोस्त मोहम्मद कादीर पुत्र जौआद के सर में गंभीर चोट लगी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज हेतु सीएचसी लाया, जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular