HomeMarqueeदिव्‍यांग बच्‍चों को मिला सहायक उपकरण

दिव्‍यांग बच्‍चों को मिला सहायक उपकरण

सर्व शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए गुरुवार को ब्लाक संसाधन केंद्र कुदरहा पर
ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर व अन्य उपकरणों के वितरण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत 6-14 वर्ष के 80 बच्चो को उपकरण सौपा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत प्रतिनिधि गायघाट बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू व खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने मां सरस्वती के चित्र पर मलयार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहल बहुत ही सराहनीय है। ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को भी उपकरण मुहैया करा रही रहै। प्रत्येक दिव्यांग बच्चों के अंदर कोई न कोई गुण होता है। उहें निखारना सबसे जरूरी है।
विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू ने कहा कि शिक्षा विभाग लगातार बच्चों की आवश्यकताओं को देखते हुए तरह-तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। जिसमें यह सबसे महत्वपूर्ण है। किट व सहायक सामग्री मिलने से बच्चे खुशी की अनुभूति कर रहे है।
खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने दिव्यांग बच्चों का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुनील कुमार त्रिपाठी ने विभाग की उपलब्धियां व बच्चो को मिलने वाली सुविधाओ के बारे में विस्तार से बताया।
उपकरणों में ट्राई साइकिल 4, व्हील चेयर 17, क्रच 4, कैलीपर 30, रोलेट 5, वाकिंग स्टिक 1, सीपी चेयर 7, स्मार्ट केन 6, ब्रेल किट 7, एमआर किट 19, हिसरिंग 10 सहित कुल 110 बच्चों को उपकरण सौपा गया।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का खंड शिक्षाधिकारी सीपी गौड ने स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन आनंद दुबे ने किया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार, डा सुनील यादव, सत्येंद्र मिश्रा, अखिलेश त्रिपाठी, रंजना राज, वत्सला श्रीवास्तव, साधना, ममता ओम प्रकाश पांडे, ओमकार चौधरी, रवि पांडे, गंगाराम दुबे, सचिन चौधरी सहित तमाम शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular