Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeInternationalकमला हैरिस आज रात व्हाइट हाउस के 'एलिप्से' से घेरेंगी डोनाल्ड ट्रंप...

कमला हैरिस आज रात व्हाइट हाउस के ‘एलिप्से’ से घेरेंगी डोनाल्ड ट्रंप को

संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। पांच नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए आज रात अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस के 19वीं सदी के लॉन एलिप्से पर खड़ी होकर घेरेंगी। उनके संबोधन पर सारे देशवासियों की नजर है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैरिस ‘एलिप्से’ से अमेरिकियों से देश के हाल के अतीत पर विचार करने का आग्रह करेंगी। वह अपने संबोधन में जनता का ध्यान 6 जनवरी, 2021 की घटना पर आकर्षित करेंगी। यह वही घटना है जिसके लिए ट्रंप की जमकर आलोचना हुई। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसी तारीख को अपने समर्थकों से लॉन एलिप्से से कैपिटल तक मार्च करने का आग्रह का किया था। इस दौरान हुए दंगे के कारण उनकी जमकर फजीहत हुई। इतिहास में सनद है कि उन्होंने पिछले चुनाव को पलटने की कोशिश की।

एलिप्से को अमेरिका में राष्ट्रपति पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यह 52 एकड़ में फैला है और व्हाइट हाउस के ठीक दक्षिण में है। इस पार्क तक फुटपाथ के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। एलिप्स विजिटर मंडप 15वीं स्ट्रीट और ई स्ट्रीट पर स्थित है। यह एक बड़ा अंडाकार आकार का मैदान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular