Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeघर से निकले वृद्ध का शव कुएं में उतराता मिला

घर से निकले वृद्ध का शव कुएं में उतराता मिला

थाना बरुआ सागर क्षेत्र में बुधवार सुबह शौच के लिए निकले एक वृद्ध का शव कुएं में उतरता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एकत्रित लोगों ने वृद्ध का शव बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरुआ सागर थाना क्षेत्र का कुरयाना मोहल्ला निवासी कालीचरण (85) आज सुबह अपने घर से शौच क्रिया के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। पास में स्थित माता मंदिर के पीछे बने कुएं में वृद्ध का शव उतरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घटना स्थल के निरीक्षण में प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा कि वृद्ध ने आत्महत्या की है। इसके पीछे पुलिस उसकी चप्पल और लोटा कुएं के पास बाहर ही रखा मिलना बता रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular