Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री डाॅ यादव ने प्रसिद्ध भारतीय रॉकेट वैज्ञानिक प्रो. सतीश धवन काे...

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने प्रसिद्ध भारतीय रॉकेट वैज्ञानिक प्रो. सतीश धवन काे जयंती पर किया नमन

भारत के महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक सतीश धवन की आज बुधवार को जयंती है। उन्हें भारत का प्रायोगिक द्रव गतिकी अनुसंधान के जनक के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने महान वैज्ञानिक सतीश धवन को उनकी जयंती पर नमन करते हुए राष्ट्र सेवा में उनके योगदान को स्मरण किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा प्रसिद्ध भारतीय रॉकेट वैज्ञानिक, इसरो के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत में प्रायोगिक द्रव गतिकी अनुसंधान के जनक, ‘पद्म भूषण’ व ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित प्रो. सतीश धवन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं। देश को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने में आपके अतुलनीय योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular