असम में प्रदर्शनकारियों ने रोकी तिनसुकिया-बेंगलुरु एक्सप्रेस

0
245

जनजातिकरण की मांग को लेकर मटक जनजाति के लोगों ने आज सुबह तिनसुकिया-बेंगलुरु एक्सप्रेस को यहां रोक दिया।बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पानीतोला में रेल लाइन पर आ गए और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जबतक मटक समुदाय को जनजाति का दर्जा नहीं देती है तबतक यह आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि वे लोग लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेंगे। सुरक्षाबल उन्हें रेल की पटरी से हटाने के लगातार कोशिश करते रहे। खबर लिखे जाने तक रेल को जाने नहीं दिया गया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here