HomeMarqueeजालौन में आज निकाली जायेगी हुल्का मैया की शोभायात्रा

जालौन में आज निकाली जायेगी हुल्का मैया की शोभायात्रा

जनपद में पिछले 10 दशकों से निकाले जाने वाली हुल्का मैया की शोभायात्रा शनिवार को कोंच नगर क्षेत्र में निकाली जायेगी। इस शोभायात्रा में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु जुटने की संभावना है। दशकों से चली आ रही इस पूजा अर्चना की परंपरा में स्थानीय लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। वहीं, लोगों का मानना है कि हर तीसरी साल में निकाली जाने वाली माता की शोभायात्रा यहां के लोगों को बड़ी आपदा और महामारी से बचाती हैं।

जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार के साथ मिलकर कोंच उरई रोड स्थित ग्राम पड़री के पास बने मां हुल्का देवी मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने आयोजक मंडल और व्यवस्थापकों के साथ पूरे कार्यक्रम की जानकारी ली। साथ ही उनसे शोभा यात्रा के बारे में भी मार्ग एवं अन्य

आयाेजन के बारे में जानकारी हासिल की। अधिकारियाें ने इसके बाद जिस मार्ग से यह भव्य शोभा यात्रा निकाली जानी है, उस रूट को जाकर देखा। साथ ही जिस स्थान से यह शोभा यात्रा प्रारंभ होगी वहां पर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि तीन साल में आयोजित होने वाली मां हुल्का देवी की भव्य शोभा यात्रा 14 सितंबर शनिवार को कोंच नगर के मालवीय नगर के लाला हरदौल स्थित मंदिर से ग्राम पड़री में बने मां हुल्का देवी मंदिर तक क़रीब पांच किलोमीटर के दायरे में यह शोभायात्रा निकाली जाती है। शाेभा यात्रा काे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular