HomeMarqueeदेरी से नाराज हुए केंद्रीय मंत्री, हड़बड़ाहट की दिखी स्थिति

देरी से नाराज हुए केंद्रीय मंत्री, हड़बड़ाहट की दिखी स्थिति

जिला मुख्यालय पर जिला जाट समाज संस्था की और से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चित्तौड़गढ़ आए केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी देरी के चलते नाराज दिखे। वहीं संस्था के पदाधिकारी उनकी मान मनुहार करते दिखे। इससे यहां सर्किट हाउस में हड़बड़ाहट की स्थिति दिखाई दी। केंद्रीय मंत्री के क्षेत्र में उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम होने के कारण संभवतया वे जल्दी में दिखाई दिए। बाद में संस्था के पदाधिकारी उन्हें आयोजन स्थल लेकर गए जबकि प्रदेश सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा सर्किट हाउस में ही रुके रहे।

जानकारी के अनुसार जिला जाट समाज संस्था की और से एक कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी व प्रदेश सरकार के मंत्री झाबर सिंह खर्रा चित्तौड़गढ़ पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। आयोजन स्थल पर कार्यक्रम में देरी थी। वहीं केंद्रीय मंत्री चौधरी को अपने क्षेत्र में जाने की जल्दी थी। यहां पर सर्किट हाउस में मंत्री भागीरथ चौधरी संस्था के सदस्यों और व्यवस्थाओं के साथ उन्हें कम अहमियत देने को लेकर नाराज दिखे। सर्किट हाउस से निकल कर अपनी गाड़ी में बैठने के लिए निकले। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी उनकी मान मनुहार करते दिखे। संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने आगामी कार्यक्रमों का हवाला देकर कार्यक्रम स्थल पर जाने से इनकार कर दिया। पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट के काफी मनाने के बाद मंत्री भागीरथ चौधरी 10 मिनट के लिए कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए तैयार हुए। इस तरह की स्थिति देखकर जाट समाज संस्था के सदस्य और पदाधिकारी सकते में आ गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular