HomeInternationalदक्षिण वजीरिस्तान में पोलियो टीम को ले जा रहे पुलिस वाहन पर...

दक्षिण वजीरिस्तान में पोलियो टीम को ले जा रहे पुलिस वाहन पर हमला

पाकिस्तान में पोलियो उन्मूलन अभियान से जुड़े लोगों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। पोलियो का सबसे ज्यादा प्रकोप वजीरिस्तान में है और यहीं सबसे ज्यादा हमले हो रहे हैं। अब दक्षिण वजीरिस्तान से ऐसी ही घटना सामने आई है।

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण वजीरिस्तान में पोलियो टीम को ले जा रहे पुलिस वाहन पर हमले में कम से कम दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह घटना वाना में हुई। पुलिस वाहन पोलियो टीम के साथ ड्यूटी पर था। अचानक भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित तीन घायल हो गए।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कल देश से पोलियो के पूर्ण उन्मूलन को सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष पोलियो विरोधी अभियान शुरू किया है। इसमें 115 जिलों को शामिल किया गया है। इस अभियान के तहत पांच साल से कम उम्र के 30 मिलियन बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। 15 सितंबर तक करीब 286,000 पोलियो कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular