Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomePoliticalअबू धाबी के क्राउन प्रिंस नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मिले...

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मिले प्रधानमंत्री मोदी से

भारत की आधिकारिक यात्रा आए अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने आज यहां अब से कुछ देर पहले हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों पर चर्चा होनी है।

यह क्राउन प्रिंस के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा है। वह कल नई दिल्ली पहुंचे। केंद्रीयमंत्री पीयूष गोयल ने उनकी अगवानी की। क्राउन प्रिंस के साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। वो मंगलवार को एक बिजनेस फोरम में हिस्सा लेने मुंबई जाएंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और यूएई के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हाल के वर्षों में भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी राजनीति, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में गहरी हुई है। क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी और नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी के लिए रास्ते खोलेगी।

उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई का दौरा किया था। उन्होंने भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों पर यूएई के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ चर्चा की और आठ समझौतों के आदान-प्रदान के साक्षी बने थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular