Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeNationalमां फ्लाईओवर पर बेकाबू बाइक ने गार्ड रेल को मारी टक्कर, बाइक...

मां फ्लाईओवर पर बेकाबू बाइक ने गार्ड रेल को मारी टक्कर, बाइक सवार नीचे गिरा

कोलकाता में बुधवार सुबह एक बार फिर मां फ्लाईओवर पर हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह करीब 8:30 बजे पार्क सर्कस की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सायंस सिटी के पास पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई और गार्ड रेल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा तिलजला ट्रैफिक गार्ड के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसे में बाइक चालक किसी तरह बच गया, लेकिन पीछे बैठा युवक फ्लाईओवर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गए हैं।

गौरतलब है कि सोमवार को भी मां फ्लाईओवर पर एक दुर्घटना हुई थी, जिसमें बांग्लादेश हाई कमीशन की दो गाड़ियां आपस में टकरा गई थीं। उस दुर्घटना के कारण मां फ्लाईओवर और एजेसी बोस रोड फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया था। इस घटना के दो दिन बाद ही मां फ्लाईओवर पर एक और हादसा हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular