HomeLucknowयूपी के 40 बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए 120 करोड़, फसलों को...

यूपी के 40 बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए 120 करोड़, फसलों को मुआवजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए राज्य आपदा मोचक निधि से 120 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इस राशि में बाढ़ से ज्यादा प्रभावित जिलों को पांच-पांच करोड़ जबकि सामान्य प्रभावित जिलों को एक-एक करोड़ की राशि आवंटित की गई है।

राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित इलाकों की खुद लगातार मानीटरिंग कर रहे हैं।

40 जिलों के लिए 120 करोड़ जारी

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए 40 जिलों को 120 करोड़ की राशि आवंटित की है। इससे पहले बाढ़ की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए बाढ़ प्रभावित 24 अतिसंवेदनशील और 16 संवेदनशील जिलों को 10 करोड़ की धनराशि जारी की थी। यह राशि बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों, उनके परिजनों को सहायता, क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा सहित अन्य राहत कार्यों में खर्च की जाएगी।

लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलिया, गोरखपुर, बरेली, आजमगढ़, हरदोई, अयोध्या, बदायूं, फर्रुखाबाद, बस्ती, देवरिया एवं उन्नाव को पांच-पांच करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं महराजगंज, बिजनौर, गाजीपुर, मऊ, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, हमीरपुर, गौतमबुद्धनगर, रामपुर, प्रयागराज, बुलंदशहर, मुरादाबाद, वाराणसी, लखनऊ एवं कासंगज को एक-एक करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular