Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeInternationalयूक्रेन के हमले में रूस के आंशिक कब्जे वाले डोनेत्स्क में दो...

यूक्रेन के हमले में रूस के आंशिक कब्जे वाले डोनेत्स्क में दो लोगों की मौत, पांच घायल

रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रविवार को एक दूसरे पर ड्रोन, मिसाइल और गोलाबारी की। रूसी सरकारी मीडिया ने बताया कि रूस के आंशिक रूप से कब्जे वाले डोनेत्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूसी हमलों में कम से कम पांच लोग घायल हो गए।

रूस ने कहा कि उसने पूर्व दिशा में अग्रिम पंक्ति में दो गांवों पर नियंत्रण कर लिया है, एक खारकीव क्षेत्र में और दूसरा लुहांस्क क्षेत्र में।

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती ने बताया कि डोनेत्स्क क्षेत्र के रूस के कब्जे वाले इलाकों में यूक्रेन की गोलाबारी में होर्लिव्का गांव में दो लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय अधिकारियों ने रविवार सुबह बताया कि दक्षिणी यूक्रेन के आंशिक रूप से कब्जे वाले खेरसॉन क्षेत्र में रूसी ड्रोन हमलों में तीन लोग घायल हो गए। देश के उत्तर-पूर्व में, खारकीव क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि रूसी गोले की चपेट में आने से एक गांव में दो लोग घायल हो गए।

वायुसेना कमांडर मायकोला ओलेशुक के अनुसार, रविवार रात में यूक्रेन की वायु रक्षा ने रूस द्वारा प्रक्षेपित 39 ड्रोन में से 35 को रोक दिया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, रूस ने तीन बैलिस्टिक मिसाइल और दो गाइडेड एयर मिसाइल प्रक्षेपित कीं, जो अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाईं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसके सैनिकों ने दो गांवों पर नियंत्रण कर लिया है: खारकीव क्षेत्र में पिश्चाने निजने और लुहांस्क क्षेत्र में एंद्रिवका। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात के समय देश के बेलगोरोद क्षेत्र और काला सागर के ऊपर आठ ड्रोन मार गिराये। रूस द्वारा नियुक्त खेरसॉन के गवर्नर व्लादिमीर साल्दो ने कहा कि रूसी वायु रक्षा ने रूसी कब्जे वाले क्रीमिया की ओर जा रही दो लंबी दूरी की बैलिस्टिक एटीएसीएमएस मिसाइल को खेरसॉन क्षेत्र में मार गिराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular