Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeसरकारी यात्री बस से 60 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

सरकारी यात्री बस से 60 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

घोषपुकुर चौकी की पुलिस ने सरकारी बस से 60 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दिनहाटा के उज्जवल शील, फालाकाटा के अमल बर्मन और मालदा के निवासी आत्मिक पांडे के रूप में हुई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर रात फांसीदेवा के घोषपुकुर मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोषपुकुर चौकी की पुलिस ने गुप्त सुचना पर अभियान चलाया। इस दौरान सिलीगुड़ी से कोलकाता जा रही एक सरकारी यात्री बस को रोक कर तलाशी ली गई। जिसके बाद बस के केबिन में तीन ट्रॉली बैग से करीब 60 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य लाखों में है। गांजा को कूचबिहार से तस्करी कर कोलकाता ले जाया जा रहा था। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। घोषपुकुर चौकी की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular