Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeLucknowकुकरैल नदी की जमीन पर रहीम नगर, खुर्रम नगर के अवैध निर्माण...

कुकरैल नदी की जमीन पर रहीम नगर, खुर्रम नगर के अवैध निर्माण होंगे चिन्हित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुकरैल नदी की जमीन खाली कराने की मुहिम अभी आगे भी जारी रहेगी। अकबर नगर की तरह ही रहीम नगर और खुर्रम नगर में कुकरैल की जमीन पर बने अवैध निर्माण को चिन्हित करने का कार्य आरम्भ हो गया है। उप्र सिंचाई विभाग के अभियंताओं की ओर से मौका मुआयना किया जा रहा है और चिन्हित अवैध निर्माण को नोटिस देने का कार्य किया जायेगा।

कुकरैल नदी की जमीन को खाली कराने के लिए हर सम्भव प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नजदीकी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देश पर सिंचाई विभाग भी नदी किनारे के अवैध निर्माण को लेकर गम्भीर हो गया है। कुकरैल नदी को नाला बनाने और नदी की जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों को चिन्हित करने के कार्य में बुधवार से सिंचाई विभाग जुट पड़ा है।

सिंचाई विभाग के अभियंता के नेतृत्व में एक टीम सबसे पहले रहीम नगर गयी और वहां दो सौ से पांच सौ मीटर के दायरे मकानों को चिन्हित किया। रहीम नगर में तेजी से हुए अतिक्रमण और अवैध निर्माण की संख्या पर्याप्त होने के कारण सिंचाई विभाग को अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। रहीम नगर के बाद खुर्रम नगर और अबरार नगर में भी सिंचाई विभाग की टीमें जायेंगी।

सिंचाई विभाग की ओर से अवैध निर्माण को चिन्हित किये जाने के उतरांत उस स्थान को खाली कराने के लिए नोटिस दी जायेगी। मौके पर कोई व्यक्ति कुकरैल नदी के जमीन पर अवैध रुप से मकान बनाये हुए मिलता है तो उसे अपने निर्माण को गिराने का मौका दिया जायेगा। इसके बाद भी अवैध निर्माण मिलता है तो न्यायालय से आदेश लेकर उसे ढहाने का अभियान चलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular