Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeNationalडिंडौरी पहुंचे उप राष्ट्रपति धनखड़, सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम में सभा...

डिंडौरी पहुंचे उप राष्ट्रपति धनखड़, सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम में सभा स्थल पर किया पौधरोपण

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को एक दिवसीय मध्य प्रदेश के प्रवास पर डिंडौरी पहुंचे हैं। वे यहां विश्व सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन दिवस पर शासकीय चंद्र विजय कॉलेज परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां सभा स्थल पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी मौजूद रहे।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह वायुसेना के विशेष विमान से जबलपुर आए और यहां डुमना एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से सुबह करीब 11 बजे डिंडौरी पहुंचे। यहां हेलीपैड से वह कार्यक्रम स्थल चंद्र विजय कॉलेज कैंपस पहुंचे, जहां उन्होंने पौधरोपण किया। इसके बाद बैगा आदिवासियों के साथ उन्होंने पारंपरिक वाद्य यंत्र पर नृत्य किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने वाद्ययंत्र भी बजाया। इसके बाद विभागों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास, वन विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते मौजूद रहे।

इसके बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ मंच पर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उपराष्ट्रपति जगदीप की पत्नी सुदीप धनखड़ भी मंच पर मौजूद रहीं। उप राष्ट्रपति लगभग पौने दो घंटे डिंडौरी में रुकेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से आगे के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular