भाजपा सत्ता में आएगी तो “एक राष्ट्र एक चुनाव व्यवस्था लागू करेगी : राजनाथ सिंह

0
141

अवधनामा संवाददाता

मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा, पाकिस्तान अपना वजूद बचाने के लिए दर दर भटक रहा

कुशीनगर में रक्षामंत्री ने विपक्ष पर जमकर किया प्रहार

कुशीनगर। लोकसभा चुनाव के अन्तिम चरण में चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन गुरुवार को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जूनियर हाईस्कूल रामकोला के खेल मैदान में कुशीनगर लोकसभा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित कर चुनावी माहौल गर्मा गए।

भीषड़ गर्मी में जनसभा आए उत्साहित लोगों को अपने से जोड़ते हुए कहा कि कितना अच्छा होता कि पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक-साथ सम्पन्न हो जाता। भारतीय जनता पार्टी अगले पांच वर्षों में वन नेशन वन इलेक्शन व्यवस्था लागू कर देगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि विगत दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। पहले विदेशों में जब भारत के नेता बोलते थे तब कोई ध्यान नहीं देता था। लेकिन आज का भारत जब अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर बोलता है तो सारी दुनिया कान लगाकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है।यह बदलते भारत की नई तस्वीर है। श्री सिंह ने कहा कि जो काम पिछली कोई सरकारें नहीं की वो नरेन्द्र मोदी ने मात्र 10 वर्षों में कर दिया। पाकिस्तानी सांसद फजलुर्रहमान ने पाकिस्तानी संसद में स्वीकार कर लिया है कि भारत विश्व गुरु बन रहा है और पाकिस्तान अपनी बर्बादियों को बचाने के दर दर हांथ फैला रहा है। लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को यह समझ में नहीं आ रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में 2014 से पहले भारत विश्व में 11 वें स्थान पर था मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बना है। आज विश्व के बड़े बड़े अर्थशास्त्री कह रहे हैं कि आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। राजनाथ सिंह ने दावा किया कि 2027 तक अमेरिका और चीन के बाद भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा तथा 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा। और 2070 भारत दुनिया के सबसे अमीर देश बन जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि पहले पूरे देश में जगह जगह आए दिन आतंकी हमले हुआ करते थे। लेकिन अब आतंकी हमले लगभग समाप्त हो गए हैं। क्योंकि अब दुश्मन देश भी समझ गया है कि आज का भारत कमजोर नहीं है। अब भारत सीमा पर पलटवार भी करता है और जरुरत पड़ने पर सीमा पार भी वार करने से नहीं झिझकता है। कहा कि मुस्लिम आरक्षण पूरी तरह असंवैधानिक है भारत का संविधान धर्म आधारित आरक्षण की इजाजत नहीं देता है। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई देश की प्रगति नहीं कर सकता। केवल भारतीय जनता पार्टी ही देश का भला कर सकती है। इसलिए कमल को वोट देकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें। जनसभा को राज्यसभा सांसद आर पी एन सिंह, प्रत्याशी विजय कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय सहित तमाम नेताओं ने संबोधित किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here