Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaफौजी परिधान में पहुंचीं छात्राओं ने किये रामलला के दर्शन

फौजी परिधान में पहुंचीं छात्राओं ने किये रामलला के दर्शन

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। अयोध्या की सड़कों पर और श्रीराम लला के दर्शन की कतार में आज फौजी परिधान में सैकड़ों लड़कियों को देखकर राह चलते लोग अचरज से भर उठे। उनके कौतूहल की चिन्ता किए बिना ये छात्राएं कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ती रहीं। ये सारी लड़कियां भारतीय सेना से नहीं थीं किन्तु इनकी सारी तैयारी और परेड उसी तरह ही होती है। पांच मंडलों के 25 जिलों की ये लड़कियां कक्षा आठ से लेकर बारहवीं तक की छात्राएं हैं, और अखंड हिन्द फौज से जुड़ी हैं, जिसका मुख्यालय बांदा में है। अखंड हिन्द फौज़ की स्थापना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विस्तारक राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी ने की है। अखंड हिन्द फौज़ से जुड़ी ये छात्राएं श्रीराम लला का दर्शन करने आई थीं। कारसेवक पुरम में इनके भोजन, विश्राम की व्यवस्था पुरम प्रभारी शिवदास सिंह ने कराई। उन्होंने बताया कि टोली में सम्मिलित लगभग दो सौ छात्राएं प्रयाग, वाराणसी, चित्रकूट, झांसी, कानपुर, इटावा मंडल से आई थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular