Sunday, January 25, 2026
spot_img
Homekhushinagarलोकसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी जनता : आर के...

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी जनता : आर के मिश्र

अवधनामा संवाददाता

विकास की जननी है समाजवादी पार्टी, भाजपा में बेरोजगारी चर्म पर है : शुकरुल्लाह

बहुआस में आयोजित था पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम

मथौली, बाजार, कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत मथौली के बहुआस चौराहे पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने पीडीए सरकार बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य पंडित आरके मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास की जननी है। जब-जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सरकार बनी है ऐतिहासिक विकास हुए हैं। चारों तरफ खुशहाली ही खुशहाली मिली है। आज उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है रोजगार के लिए हमारे युवा दर-दर ठोकरे खा रहे हैं। महंगाई जोरों पर है तो अराजकता चरम पार कर रहा है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार का मुंहतोड़ जवाब देगी। कार्यकर्ता तन मन धन से आगामी लोकसभा की तैयारी के लिए लग जाए। जिलाध्यक्ष शुकरुल्लाह अंसारी ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार हर वर्ग के लिए काम करती है आज पूरे प्रदेश में विकास कोसों दूर हो गया है। हर वर्ग तंगी हाल में जीने को मजबूर है, महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है जब-जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है तब तब लोगों ने खुशहाली अमन चैन की सांस ली है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोला यादव व संचालन शैलेश यादव ने किया। इस दौरान ए के बादल, कैलाश चंद, जिला उपाध्यक्ष परवेज आलम, जिला सचिव विजय कुमार यादव, राम सजीवन ओझा, विद्या यादव, छोटेलाल यादव, भोला यादव आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular