भाजपा के नीतियों व केन्द्र की योजनाओं की दी जानकारी

0
126

अवधनामा संवाददाता

नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत मंगलवार नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और अपनी टोली संग नगर के विभिन्न इलाकों में जनसम्पर्क कर आमजन को भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं से अवगत कराते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने कृषि से लेकर अंतरिक्ष तक, खेल से लेकर शिक्षा तक, योग से लेकर रक्षा क्षेत्र, सांस्कृतिक विरासत से लेकर आधुनिक तकनीक क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी में भारत का हर वर्ग को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुआ है और आज भारत वैश्विक नेतृत्व की भूमिका में है। गांव चलो अभियान के नगर के तुरहा टोली, साहबगंज दक्षिणी, गणेश मंदिर चौक, साहबगंज उत्तरी, कानू टोला सहित अन्य क्षेत्रों में पत्रक बांट कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया
इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से लोकसभा विस्तारक पवन पाण्डेय, भाजपा नगर अध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्र, अशोक चौरसिया, देवेंद्र मिश्र, सतीश साहा, सेक्टर संयोजक राजेश तिवारी, राजू शाह, विनय जायसवाल, अभय मारोदिया, विष्णु जायसवाल, काशी राजभर, भरत चौधरी, मनीष सिंह, अरुण पाण्डेय, सन्तोष यादव, पिंटू शाह, सुरेश प्रसाद, श्याम जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here