कृषि विश्वविद्यालय के लिए बजट पास होने पर लोगों में खुशी

0
139

अवधनामा संवाददाता

विधायक पीएन पाठक का मेहनत लाई रंग

कसया, कुशीनगर। प्रदेश सरकार के बजट पास में महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर की स्थापना हेतु 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित किया है। इसको लेकर अब कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय का स्थापना का रास्ता साफ हो गया विधायक पीएन पाठक का मेहनत रंग लाई। बता दें कि विधायक पीएन पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की मांग किया था जिसको संज्ञान में लेकर प्रदेश सरकार ने आजतक के सबसे बड़े बजट में कुशीनगर के कृषि विश्वविद्यालय के लिए 100 करोड़ रुपए बजट पास किया है। कुशीनगर के विकास के लिए एक संजीवनी का काम करेगा। बजट पास होने पर प्रदेश सरकार को और विधायक पीएन पाठक को कुशीनगर वासियों ने बधाई दी है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here