महिलाओं के आत्मसम्मान व आत्मविश्वास बढ़ाने में जुटे है मोदी- कमलेश मिश्रा

0
587

अवधनामा संवाददाता

नारी शक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला संपन्न
10 फरवरी से अभियान की शुरुआत

बाराबंकी। लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए भाजपा महिलाओं में पैठ बढ़ाने की कवायद में जुट गई है।इसके लिए नारी शक्ति वंदन अभियान की शुरुआत 10 फरवरी को होगी जिसके जरिए स्वयं सहायता समूह, एनजीओ आदि से जुड़ी महिलाओं से संपर्क साधने की तैयारी है। अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यालय पर सोमवार को जिला स्तरीय कार्यशाला में रणनीतिक चर्चा हुई।
बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए देश की विधानसभाओं एवम संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति के प्रति अपनी प्राथमिकता जता दी है। मोदी देश की नारी शक्ति के आत्मसम्मान के साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ाने में जुटे हैं। मोदी सरकार की शौचालय निर्माण, उज्ज्वला पीएम आवास, निशुल्क बिजली कनेक्शन जैसी अनेकों कल्याणकारी योजनाएं देश की नारी शक्ति की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को समर्पित है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मातृ शक्ति के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित करके मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताएं। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की इस अभियान में भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं की टोली के साथ चाय पर चर्चा जैसे कार्यक्रम आयोजित करने हैं, जिससे मातृ शक्ति के मध्य पार्टी की पैठ तो बढ़ेगी ही साथ ही विपक्ष उन्हे बरगला भी नही पाएगा। जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि जिला स्तर पर शक्ति संवाद कार्यक्रम 10 फरवरी शक्ति सम्मान कार्यक्रम विधानसभा स्तर पर 11 से 14 फरवरी के मध्य आयोजित किए जाएंगे।बताया कि 12 से 21 फरवरी के मध्य स्वयं सहायता समूहों से संपर्क अभियान तथा 25 26 फरवरी को जिला स्तर पर एनजीओ सम्मेलन आयोजित होगा।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 22 फरवरी को लाइव कार्यक्रम के जरिए मातृ शक्ति से जुड़ेंगे। संचालन महामंत्री संदीप गुप्ता ने किया। इस अवसर पर एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, हरगोविंद सिंह, राम कुमारी मौर्य, गुरुशरण लोधी, शील रत्न मिहिर, रामेश्वरी त्रिवेदी, आरती रावत, अलका मिश्रा अमरीश रावत मौजूद रहे।01

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here