Sunday, March 8, 2026
spot_img
Homekhushinagarनपाध्यक्ष के आवास पर लोगो ने देखा मन की बात का सीधा...

नपाध्यक्ष के आवास पर लोगो ने देखा मन की बात का सीधा प्रसारण

अवधनामा संवाददाता

साल के आखिरी दिन पीएम मोदी के 108 वे मन की बात का हुआ प्रसारण

पीएम मोदी के नेतृत्व मे देश बढ रहा है आगे- विनय

कुशीनगर। साल के आखिरी दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण हुआ। पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जयसवाल के आवास पर मन की बात का सीधा प्रसारण लोगो ने टीवी के माध्यम से देखा।

पीएम मोदी ने मन की बात के अपने 108वे एपिसोड की शुरुआत में देशवासियों को साल 2024 को लेकर शुभकामनाएं दी। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मनके, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां, 108 का ये अंक असीम आस्था ये जुड़ा हुआ है। इसलिए ‘मन की बात’ का 108 वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है। पीएम ने कहा कि भारत का कोना-कोना आज आत्मविश्वास से भरा हुआ है। हर भारतीय लोकल फॉर वोकल को महत्व दे रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को लेकर दुनियाभर में आशा और उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के समापन के बाद नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक तरफ भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है वहीं दूसरी तरफ खेल क्षेत्र में भी ओलंपिक्स और एशियाई खेलों के अलावा विश्व क्रिकेट में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रहा है। स्थानीय उत्पादों की खरीदारी के सम्बंध में उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजार मजबूत होने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और हर वर्ग प्रत्यक्ष रूप से उससे लाभान्वित होता है। इसके साथ ही उन्होंने स्वस्थ भारत मिशन के संकल्प को साकार करने की सभी से अपील भी की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में विश्व की अगुआई कर रहा है। इस दौरान उन्होंने शारीरिक स्वस्थ जीवन के लिए व्यायाम और देसी डाइट को प्रमुखता से अपने जीवन मव स्थान देने की बात दोहराई। इस दरम्यान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, सुशील टिबरेवाल रोहित मल्ल राजेश जायसवाल, पवन जायसवाल, सन्तोष चौहान, अशोक जायसवाल, अभय मारोदिया, दीपक जायसवाल राहुल सिंह संजय सिंघल शुभम सिंह मंथन, गौरव रौनियार, अभिनव चौरसिया, मनोज जायसवाल, आकाश वर्मा, सनी सिंह विक्की सिंह पिंटू साह श्याम टिबरेवाल अनूप गोंड, कुंदन सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular