Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurअखिल भारतीय तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में अभिराज टौटे ने पाया दूसरा स्थान

अखिल भारतीय तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में अभिराज टौटे ने पाया दूसरा स्थान

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव मथुरा में संपन्न हुए तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में विरधा निवासी अभिराज पुत्र सुरेश कुमार टोंटे एड. ने अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव में दूसरे स्थान प्राप्त किया। अभिराज ने इसके पूर्व भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, नरसिंहपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रतियोगिताओं में अपना प्रथम स्थान बनाया। अभिराज को देश के 11 प्रतियोगी छात्रों में शामिल किया गया था। जिसमें संपूर्ण देश के छात्र मौजूद थे। संस्कृति महोत्सव में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वर्तमान में अभिराज शैक्षणिक संस्थान शारदा विहार भोपाल का दसवीं का छात्र है। इस सफलता के लिए शैक्षणिक संस्था शारदा विहार भोपाल के प्रबंधक, अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान राजेश तिवारी, विवेक शर्मा, रितेश, मनोज नेगी, अनंत संत, शिवबिहारी शुक्ला, आकाश शर्मा ने अभिराज का उत्साह बढ़ाया। विरधा किसान इंटर कॉलेज के प्राचार्य राजकुमार शर्मा, के.पी.सिंह बुंदेला, आर.एस.बुंदेला ने भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने और जिले सहित बिरधा का नाम राष्ट्रीय पटल पर अंकित करवाने के लिए बधाई दी। जिले के कई छात्र संगठनों ने भी अभिराज को नववर्ष पर भव्य कार्यक्रम में सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular