Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurमनीषा जैन को मानवाधिकार युवा जिलाध्यक्षा का सौंपा प्रभार

मनीषा जैन को मानवाधिकार युवा जिलाध्यक्षा का सौंपा प्रभार

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। जिले के वरिष्ठ नेता अरविन्द सिंघई की पुत्री मनीषा जैन (सुमी) को मानवाधिकार युवा जिलाध्यक्षा का कार्यभार दिया गया। झांसी में पेंशनर कार्यालय पर राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन भारत की बैठक हुई। जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नीलाल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती माता की फोटो पर माल्यार्पण किया। उनके साथ आये हुए अतिथि कैप्टन राजेश शर्मा प्रमुख सचिव भारत, विजय सिंह गुर्जर संभाग प्रमुख ग्वालियर चंबल, एस.पी.शर्मा संयुक्त सचिव म.प्र., डा.तशीलदार सिंह गुर्जर महामंत्री, राष्ट्रीय म.प्र. अंचल अड्जरिया संयोजक, संजय बामी राष्ट्रीय डायरेक्टर, सर्वेश कुमार पटेल राष्ट्रीय पर्यवेक्षक भारत एवं उ.प्र. अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। ललितपुर जिले से आई मनीषा जैन (सुमी) को ललितपुर जिले का कार्यभार सौंपा गया। साथ ही सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पदाधिकारियो ने मनीषा जैन सुम्मी का पुष्प बरसाकर कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रथम यू.पी.ग्रामीण बैंक से रिटायर रीजनल ऑफिसर वीरेंद्र कुमार वर्मा को राष्ट्रीय सह संयोजक की जिम्मेवारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पटेल ने कहा कि मनीषा जैन को कई अवार्ड प्राप्त हुए है उनके मनोनयन से सम्पूर्ण बुंदेलखंड में राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली भारत को बल मिलेगा। महिलाओं को उनके अधिकार मिलना ही चाहिये। अब इस कार्य को हमारी संगठन की नवीन ललितपुर पूरी निष्ठा से आगे बढ़ायेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नीलाल शर्मा पूर्व मंत्री रहे। अध्यक्षता राजेन्द्र सहारिया जिलाध्यक्ष झांसी ने की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular