महिला सशक्तिकरण हेतु एसपी नें महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया

0
158

अवधनामा जिला संवाददाता हिफजुर्रहमान

मौदहा-हमीरपुर दिनांक 17/10/2023 को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा थाना मौदहा पुलिस बल के साथ नवदुर्गा पर्व के दृष्टिगत मौदहा क्षेत्र में दुर्गा पंडाल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया तथा सरस्वती महाविद्यालय रगौल में दीप प्रज्वलित कर मिशन शक्ति अभियान-4 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के क्रम में महिलाओं से वार्ता कर महिलाओं/बालिकाओं के अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया एवं जागरूकता संबंधित पंपलेट वितरित किये गए।
इसी क्रम में डायल 112 का उपयोग करने के बारे में बताया गया, बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112/ 1090/ 102/108/1098 आदि से अवगत कराया गया। साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के सबन्ध में भी जानकारी दी गई। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं/ बालिकाओं हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व महिलाओं/बालिकाओं से सम्बंधित योजनाओं के पैम्फलेट वितरित किये गए।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी मौदहा, क्षेत्राधिकारी मौदहा, पुलिस उपाधीक्षक प्रतिमा सिंह, प्राचार्य सरस्वती महाविद्यालय रगौल व अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें ।
👇🏻👇🏻

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here