पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाये: धनी लाल

0
524

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने काम करें और संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक का आज अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक ने कहा कि मजदूर सभा के माध्यम से श्रमिकों को आर्थिक रूप से मजबूत की जाने के लिए हमें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा, ताकि उनके जीवन में भी बदलाव आ सकें। उन्होंने कहा कि मजदूर सभा के विधान सभा अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी की शीघ्र घोषणा की जाए। जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि समाजवादी शासनकाल में मजदूर एवं छात्र-छात्राओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर उन्हें लाभ पहुंचाने कार्य किया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने सभी योजनाओं को बंद कर श्रमिकों की उनके अधिकार छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मजदूर, गरीब की पार्टी है और उन्हीं के उत्थान लगातार कार्य करती रही है, लेकिन वर्तमान सरकार मजदूरों के लिए कोई भी योजना नहीं बना रही है, जिस कारण आज गरीब, मजदूर पूरी तरह परेशान है। प्रदेश उपाध्यक्ष महबूब मालिक, मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष राम आशीष यादव ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। बैठक को पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी, अब्दुल गफूर आदि ने संबोधित किया। बैठक में महासचिव शकील मलिक, उपाध्यक्ष डा.शाहनवाज, आरपी यादव, हसीन कुरैशी, इमरान कुरैशी, पवन कुमार, विधान सभा अध्यक्ष नकुड़ नरेंद्र कुमार, बेहट मुसारिफ़ चौधरी, नगर अध्यक्ष आदिल, इरशाद सलमानी, वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here