अवधनामा संवाददाता
सोनभद्र/ मधुपुर। सुकृत चौकी क्षेत्र के मधुपुर ग्राम में वाराणसी शक्तिनगर राजकीय राज्य मार्ग पर स्कूल से छुट्टी के बाद घर को जा रही कक्षा 2 की छात्रा सड़क पार करते समय टेम्पो के नीचे आ गयी घायल छात्रा को लेकर तुरन्त मधुपुर प्रथमिक चिकित्सालय ले जाया गया जंहा डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
बालिका मधुपुर के ही रहने वाले महेश चौरसिया की पुत्री थी जो राजकीय राज्य मार्ग से बाजार को जोड़ने वाले रास्ते पर स्थित ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत थी। विद्यालय से छुट्टी होने पर लड़की सड़क पार कर रही थी तभी अचानक से तेज़ रफ़्तार में आ रही टेम्पो के सामने आ गई।टेम्पो चालक ने लड़की को बचाने के लिए ब्रेक लिया जिससे टेम्पो पलट गया टेम्पो सवार लोगो को भी हल्की खरोच आयी।
सम्पूर्ण घटना क्रम में विद्यालय प्रशासन की कमी भी उजागर हुई है लोगो का कहना है कि छुट्टी के समय कम से कम एक अध्यापक को सभी बच्चों को सड़क पार कराना चाहिए लेकिन यंहा कोई भी अध्यापक उपस्थित नही रहता।।





