Thursday, May 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeविश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो। नगर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज / जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी के प्रांगण में 10 अक्टूबर 2023 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका थीम “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस था। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मा० नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रूबी प्रसाद एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा० अश्वनी कुमार द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया। आज के कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य चिकित्साधिकारी ने जीवन शैली के ऊपर विस्तृत प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि मानसिक रोगों की जननी हमारी जीवनशैली है, इसे ठीक कर हम बहुत हद तक मानसिक रोगों पर नियंत्रण प्राप्त कर सकते है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग निरन्तर प्रयत्नशील है। मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के द्वारा पूरे जनपद में जगह-जगह पर शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित मन कक्ष में लोग बिना संकोच के अपनी काउंसलिंग करा रहे है। मुख्य अतिथि मा० नगर पालिका अध्यक्षा रूबी प्रसाद ने बालिकाओं का आवाह्न किया कि आप लोगों की जागरूकता से समाज में मन से उपजे हुए रोगो के रोकथाम में मदद मिलेगी। स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में बालिकाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है, मैं सदैव स्वास्थ्य विभाग के सहयोग के लिए तत्पर हूँ। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० डी०के० सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में स्वस्थ रहें, मस्त रहें का फार्मूला अपनाना होगा, परेशानियां तो आती-जाती रहती हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० आर०जी० यादव ने कहा कि कार्यक्रम की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब जन-समूह की भागीदारी सुनिश्चित होगी। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा० सुमन जायसवाल ने कहा कि शरीर और मन का स्वास्थ्य दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। जिले के वरिष्ठ होम्योपैथिक मनोरोग चिकित्सक डा० संजय सिंह ने कहा कि दवाओं के साथ-साथ योग एवं ध्यान को भी अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि “मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। इसलिए अपने मन को इतना मजबूत बनाइये कि कोई भी समस्या आपको विचलित न कर सके। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा० एस0के0 सिंह ने सॉई कालेज के नर्सिंग के छात्र-छात्राओं एवं जन समुदाय के साथ मनोरोग सम्बन्धी समस्याओं पर संवाद स्थापित किया एवं लोगों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दिया।
इस अवसर पर विनय श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र शुक्ला, अवनीश मिश्रा, राहुल पाण्डेय, दीपक परिहार, आलोक मिश्रा, प्रवेश पाण्डेय व समस्त स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ चिकित्सक, एन०सी०डी० डा० गणेश प्रसाद द्वारा किया गया। शिविर में 174 व्यक्तियों का स्कीनिंग एवं उपचार किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular