Thursday, May 7, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurसपाइयों ने रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री रहे नेताजी की पुण्यतिथि मनाकर लिया संकल्प

सपाइयों ने रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री रहे नेताजी की पुण्यतिथि मनाकर लिया संकल्प

अवधनामा जिला संवाददाता हिफजुर्रहमान

हमीरपुर। समाजवादी पार्टी व सपा व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में देश के रक्षामंत्री व कई बार मुख्यमंत्री रहे सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लेकर 2024 फतह करने की शपथ ली।
समाजवादी पार्टी, महिला सभा व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने सुमेरपुर में व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष शिवगोपाल यादव के व्यापारिक प्रतिष्ठान में एकत्र होकर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नेता जी के बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।
पूर्व प्रदेश सचिव नंदकिशोर शिवहरे ने कहा कि नेताजी हमेशा कहते थे सपा युवाओं, महिलाओं, छात्रों, किसानो, अल्पसंख्यकों की पार्टी है। जिस दिन यह सभी एकत्र होकर संघर्ष की राह पकड़ लेंगे। सपा को कोई हरा नहीं सकता है। हमें नेताजी के इसी सपने को पूरा करने के लिए मिशन 2024 की तैयारी में जुट जाना है। इस मौके पर शिवगोपाल यादव, पंकज गुप्ता, सपा नगर अध्यक्ष सभासद गोपाल बजाज, महिला सभा की जिला सचिव सोनिया सोनी, रेखा अनुरागी, सबीना खातून, पप्पन उर्फ पप्पी सिंह, अभिषेक साहू, रणविजय यादव, ज्ञानी यादव, सोनू शिवहरे, अर्पित सोनकर, आलोक साहू, बीनू यादव, मन्नी वर्मा, अनुराग यादव आदि तमाम सपाई मौजूद रहे।
इसी तरह मुख्यालय में समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव राजेश श्रीवास एडवोकेट के आवास कालपी चौराहा में पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। इस मौके पर राजेश श्रीवास, मुन्नीलाल निषाद, राजेश कुमार सविता, श्रीराम, जयराम वर्मा, विनीत प्रजापति, तुलसीदास प्रजापति, रामकुमार, शंकर, अमित कबीर, इंद्रजीत वर्मा, साजन निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular