HomeUttar PradeshLalitpurगांधीजी व शास्त्रीजी के विचारों को आत्मसात करें : जिलाधिकारी

गांधीजी व शास्त्रीजी के विचारों को आत्मसात करें : जिलाधिकारी

अवधनामा संवाददाता

ध्वजारोहण कर गाया राष्ट्रगान, रामधुन गाने वाली छात्राओं को दिया पुरस्कार
वीर सपूतों को नमन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये

ललितपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्रीजी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने घण्टाघर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके उपरान्त उन्होंने आवास एवं कलैक्ट्रेट परिषर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सामूहिक रुप से राष्ट्रगान गाया। जिलाधिकारी ने कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में महात्मा गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये तथा अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी माल्यार्पण किया। कार्य्रकम में जीजीआईसी की छात्राओं ने रामधुन रघुपति राघव राजा राम प्रस्तुत की, जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें मिष्ठान व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने अपने बचपन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि पढ़ाई के समय किताबों के प्रथम पृष्ठ पर गांधी का तिलस्म शब्द लिखा रहता था, उस शब्द का अर्थ आज सार्थक होकर दिखाई देता है। उन्ही महान विभूतियों के कारण आज हमें आजादी मिली है। आज हम जिस जगह भी हैं, वहां अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ करें, यही उन महान विभूतियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं भगत सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत ऐसी वीर सपूतों की भूमि है, जिसमें उन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने महापुरुषों के जीवन की घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि आज गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्रीजी की जयंती के अवसर पर हम सभी यहां उपस्थित हैं, उन्होंने कहा कि हम सब में गांधी भी है और शास्त्री भी हैं। इस भारत की भूमि ने हजारों वीरो को जन्म दिया है, जो इतिहास में अपना नाम अमर कर गए, हमें उनके जीवन मूल्यों को अपने आप में आत्मसात करने की जरुरत है। कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथियों द्वारा गांधी जी के जीवन मूल्यों एवं आदर्शों पर अपने-अपने विचार प्रकट किये गए। कवि मुरलीधर ने चंद्रयान-3 पर आधारित कविता सुनाई, सेवानिवृत कर्मचारी रमेश पाठक (रविंद्र) ने हर वर्ग के राम पर गीत गाया, कलैक्ट्रेट से अनिल दीक्षित ने कहा कि आज दो महापुरूषों की जयंती के सुअवसर पर हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रोबेशन अधिकारी ने महात्मा गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन की महत्वपूर्ण घटना के बारे में बताते हुए उनसे सीख लेने की बात कही। साथ ही नशामुक्ति पर आधारित गीत गाया। इसी क्रम में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह ने महात्मा गांधी जी महात्मा की उपाधि कैसे प्राप्त हई, के बारे में बताया गया। संचालन वृजमोहन संज्ञा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय मो.आवेश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, डीआईओ एनआईसी अशोक कुमार सक्सेना, प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, ईओ नगर पालिका सहित कलैक्ट्रेट के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular