HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarवन महोत्सव अभियान के तहत भीटी ब्लाक में 945 पौधों का हुआ...

वन महोत्सव अभियान के तहत भीटी ब्लाक में 945 पौधों का हुआ रोपण

अम्बेडकरनगर जनपद में संचालित वृहद वन महाअभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकास खंड भीटी की विभिन्न ग्राम पंचायतों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। खंड विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार तिवारी के निर्देशन में पण्डेपुर, पखौली, बसवार बिजनिया, केवारी अजीमाल, ओरझंडी, रोहिपटवा, सेमपुर, इब्राहिमपुर, हरदयपुर, अमजदपुर, मिजौड़ा, धरमगंजकला तथा मुस्तफाबाद सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 945 पौधों का रोपण किया गया।

इस अभियान में खंड विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार तिवारी के साथ एडीओ (कृषि) हीराकान्त सिंह, एडीओ (सहकारिता) बी.सी. सोमनाथ तिवारी, एडीओ (सांख्यिकी) अरुण मिश्रा, एडीओ (समाज कल्याण), अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, विकास खंड के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान में जनसहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की भी अपील की गई। जनसहयोग के साथ विकास खंड भीटी में वन महाअभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular