मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में मामा लगने वाले एक युवक ने 9 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया युवक ने 9 वर्षीय बालिका का मुंह दबाकर बाग में उठा ले कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया शोरगुल सुनकर बाग में मौजूद किसानों ने मौके पर देखा तो युवक भाग निकला शोर मचाया और युवक का पीछा किया लेकिन युवक बड़ी चालाकी से भाग निकला पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया .

कोतवाली मोहनलालगंज के कोतवाल धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा के मुताबिक मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात शादी समारोह चल रहा था इस दौरान रिश्ते में मामा लगने वाले आरोपी युवक ने 9 वर्षीय बालिका का अपहरण करके बाग में ले गया जहां पर उसके कपड़े अस्त-व्यस्त कर दिया लेकिन बालिका के शोर मचाने पर बाग में मौजूद किसानों ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए युवक का पीछा किया लेकिन युवक भाग निकला मोहनलालगंज पुलिस ने मासूम बालिका की नानी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके बड़ी तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक राम अवतार को गिरफ्तार कर लिया और मासूम बालिका को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेज दिया.

——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





