Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpur8 साल के मासूम समर्थ को मिला नया जीवन, डॉक्टरों की टीम...

8 साल के मासूम समर्थ को मिला नया जीवन, डॉक्टरों की टीम ने किया चमत्कार

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे का सफल ऑपरेशन, परिजनों ने डॉक्टरों को किया सम्मानित

गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी 8 वर्षीय मासूम समर्थ के लिए 14 अप्रैल का दिन किसी भयावह सपने से कम नहीं था, जब वह अपने बुआ के बेटे के साथ स्कूटी से जा रहा था। हबर्ड बांध के पास तेज रफ्तार ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे समर्थ गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन तत्काल उसे सावित्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। इसी बीच परिजनों ने ऑर्थो सर्जन डॉ. हिमांशु अग्रहरि से संपर्क किया, जिनकी सलाह पर बच्चे को बरगदवा स्थित खेतान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

खेतान हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जन डॉ. मानस प्रकाश सिंह ने इस जटिल केस को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए सफल ऑपरेशन किया। डॉक्टरों की कड़ी मेहनत और तत्परता के चलते मासूम समर्थ को नया जीवन मिल सका।

बच्चे के स्वस्थ होने पर अग्रहरी समाज के महामंत्री सुशील अग्रहरी बबलू ,अध्यक्ष विमल अग्रहरी सहित परिजनों ने डॉक्टर मानस प्रकाश सिंह, डॉ. दीपक खेतान और डॉ. हिमांशु अग्रहरि को पटका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विषम परिस्थितियों में डॉक्टर ही जीवनदाता बनकर सामने आते हैं। ऐसे समर्पित चिकित्सकों के प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular