Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनटीपीसी-विंध्याचल में सम्पन्न हुई 76वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक

एनटीपीसी-विंध्याचल में सम्पन्न हुई 76वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो एनटीपीसी विंध्याचल के प्रशासनिक भवन के सी वी रमन सभागार में मानव संसाधन राजभाषा अनुभाग द्वारा 76वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस समिति का मुख्य कार्य परियोजना के अंतर्गत विभागों/अनुभागों मेँ राजभाषा अधिनियम/नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करना एवं अक्टूबर से दिसंबर, 2022 की तिमाही की इस दिशा में हो रही प्रगति की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन करना है।

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की यह बैठक कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) सुभाष चन्द्र नायक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) ने राजभाषा अनुभाग द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की ।

बैठक के आरंभ मेँ सर्वप्रथम अपर महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) मंगला हरीन्द्रन द्वारा कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) सुभाष चन्द्र नायक, मुख्य महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री ई सत्य फनी कुमार, महाप्रबंधकगण एवं समिति के अन्य सदस्यों का अभिनंदन कर अक्टूबर से दिसंबर, 2022 तिमाही के दौरान राजभाषा अनुभाग की विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी व विगत बैठक के दौरान लिए गए विभिन्न निर्णयों की वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया एवं आगे की कार्यवाही पर ज़ोर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular