Monday, April 6, 2026
spot_img
HomeMarquee7 अगस्त 2017 सोमवार को रक्षाबंधन के साथ ही खंडग्रास चंद्र ग्रहण

7 अगस्त 2017 सोमवार को रक्षाबंधन के साथ ही खंडग्रास चंद्र ग्रहण

पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे—–

7 अगस्त 2017 सोमवार को रक्षाबंधन के साथ ही खंडग्रास चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। इस चंद्र ग्रहण का हर एक राशि पर इसका असर पड़ेगा। जहां कुछ राशियों पर इसका असर नकारात्मक पड़ रहा है तो वहीं कुछ पर सकारात्मक असर होगा। चंद्र ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले सूतक लग जाएंगे। सूतक दोपहर 1.52 पर शुरू हो जाएंगे, इसके बाद कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। ग्रहण का समय रात्रि 10.33 से 12.48 बजे तक है। यह खंडग्रास चन्द्रग्रहण पूरे भारत में दिखेगा। चंद्रग्रहण के समय किया हुआ जप लाख गुना फलदायी होता है और सूर्यग्रहण के समय किया हुआ जप 10 लाख गुना फलदायी होता है।

ग्रहण के समय क्या करें-

-ग्रहण के समय भगवान का चिंतन, जप, ध्यान करने पर उसका लाख गुना फल मिलता है , ग्रहण के समय हज़ार काम छोड़ कर मौन और जप करिए।

-ग्रहण लगने के पहले खान – पान ऐसा करिए कि आपको बाथरूम में ना जाना पड़े।

-गर्भवती महिलाएं घर के अंदर ही रहें।ग्रहण के समय क्या ना करें-
-माना जाता है कि ग्रहण के समय सोने से रोगों की मात्रा बढ़ती है।
-माना जाता है कि ग्रहण के समय सम्भोग करने से सुअर की योनि मिलती है।

-माना जाता है कि ग्रहण के समय मूत्र त्याग नहीं करना चाहिए, दरिद्रता आती है।

-ग्रहण के समय धोखाधड़ी और ठगाई करने से सर्पयोनी मिलती है।

-ग्रहण के समय शौच नहीं जाना चाहिए, वर्ना पेट में कृमि होने लगते हैं।

-इसके अलावा ग्रहण के समय जीव-जंतु या किसी की हत्या हो जाय तो नारकीय योनि में जाना पड़ता है।

-माना जाता है कि ग्रहण के समय भोजन व मालिश करने वाले को कुष्ट रोग हो जाता है।

-माना जाता है कि ग्रहण के समय पत्ते, तिनके, लकड़ी, फूल आदि नहीं तोड़ने चाहिए।

-स्कन्द पुराण के अनुसार ग्रहण के समय दूसरे का अन्न खाने से 12 साल का किया हुआ जप, तप, दान स्वाहा हो जाता है।

-ग्रहण के समय अपने घर की चीज़ों में कुश, तुलसी के पत्ते अथवा तिल डाल देने चाहिए।

-माना जाता है कि ग्रहण के समय रुद्राक्ष की माला धारण करने से पाप नाश हो जाते हैं।

-माना जाता है कि ग्रहण के समय दीक्षा अथवा दीक्षा लिए हुए मंत्र का जप करने से सिद्धि हो जाती है।

https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular