जलालपुर, अंबेडकरनगर आगामी त्योहारों एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया। पैदल मार्च का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव बिंद ने किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह नवयुक्त कोतवालअजय प्रताप यादव सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
पैदल मार्च नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों व संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पैदल मार्च के दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात नजर आया।
अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव बिंद ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह या शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पैदल मार्च से आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और पुलिस की सक्रियता साफ तौर पर दिखाई दी।





